Gaya में पुत्र के साथ था विवाद कर दी मां की हत्या, दो गिरफ्तार

Gaya: गया में बीते दिन घर में घुसकर महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी मृतिका के बेटे के दोस्त हैं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 2 दिन पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम पुलिस चौकी के समीप सोनार गली में मंजू देवी नाम की महिला की गला रेत कर घर में ही कर दी गई थी।

मामले में मृतिका के बेटा ने मोहम्मद अंजर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस अनुसंधान में मोहम्मद अंजर और मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतिका का बेटा अमन कुमार के साथ दोनों के बीच विवाद चल रहा था और कुछ दिन पूर्व मोहम्मद आरोपी मोहम्मद अंजार ने अमन पर चाकू से भी हमला किया था।

घटना के समय भी दोनों अपराधी अमन को खोजते हुए उसके घर गए जहां अमन नहीं मिला और उसकी मां के साथ उनकी बहस हो गई। दोनों अपराधियों ने मिलकर सर्जिकल ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अमन का भी अपराधी इतिहास रहा है वह भी जेल पूर्व में गया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda के सोगरा कॉलेज प्रबंधन ने लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को बताया निराधार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

 

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...