गया: देर रात घर लौट रहे अधेड़ को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

गया: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ठनठनिया मोड़ के निकट अधेड़ उपेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह सब्जी लेकर घर मायापुर को लौट रहे थे. इसी दौरान चारपहिया सवार 4 से अधिक अज्ञात अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. वज़ीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार उपेंद्र सिंह की पुलिस व ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों की बीच अच्छा उठना बैठना था. हत्या का कारण अभी खुलकर सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल परिवार वाले इस मामले में कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि उपेंद्र सिंह गांव के कुछ लोगों के साथ अदावत भी चल रही थी. हालांकि इस मसले पर परिवार वाले ने पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दी है. पुलिस को अबतक घटना की तहरीर भी नहीं दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः Bloody Clash : रास्ते के विवाद में हुई खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल

वज़ीरगंज पुलिस का कहना है मृतक के घरवालों के कहना है कि उपेंद्र सिंह अक्सर तरमा बाजार से देर शाम घर लौटते थे. बुधवार की रात भी वह तरमा बाजार से बाइक से घर लौट रहे तभी अपराधियों उनकी हत्या कर दी. अपराधियों 4 गोलियां मारी जिसकी वजह से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उनकी 5 बेटियां हैं. आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी कार से थे. कर सवार अपराधियों ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी. इससे बाइक सवार उपेंद्र सिंह बाइक समेत जमीन पर गिर गए. इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गए. वजीरगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस घटना स्थल पर गई थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी परिवार वालों की ओर से कुछ ठोस जानकारी नहीं मिली है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img