Advertisement
Advertisement

Gaya: आपकी भीड़ अवैध है, मैदान खाली करें अन्यथा पुलिस गोली चलाएगी, और फिर…

Gaya: अचानक लाउडस्पीकर पर आवाज आई कि आपकी भीड़ अवैध घोषित कर दी गई है, जल्दी ही मैदान खाली कर दें अन्यथा पुलिस गोली चलाने को मजबूर हो जाएगी। वह देखो, पीली गंजी वाला भीड़ का नेतृत्व कर रहा है उसे गोली मारो। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच पत्थरबाजी भी हुई और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। यह कोई घटना नहीं बल्कि गया पुलिस लाइन में पुलिस के मॉकड्रिल का मौका था। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर मंगलवार को गया पुलिस ने दंगा नियंत्रण का मॉकड्रिल किया। इस दौरान पुलिस लाइन में एक तरफ भीड़ थी तो दूसरी तरफ पुलिस और दंगा निरोधक दस्ता।

यह भी पढ़ें – India को विकसित बनाने के लिए होना होगा एकजुट, राज्यपाल ने कहा ‘भारतीय संस्कृति ही…’

इस दौरान एक तरफ भीड़ पुलिस पर हमलावर थी तो दूसरी तरफ पुलिस भीड़ को बार बार चेतावनी दे रही थी और स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने कार्रवाई की और भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। गया पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे मॉकड्रिल में पुलिस जवान एंटी रायट गन, टियर गैस, वाटर केनन समेत अन्य दंगा निरोधी यंत्र से लैस थी और जवानों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई कौशल का अभ्यास कराया गया। Gaya Gaya Gaya Gaya 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bhojpur: लूट कांड के 20 दिनों के अंदर तनिष्क शोरूम में बड़ी घटना, इलाके में हड़कंप…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...