नप गये गयाजी के यह दारोगा, इस मामले में एसएसपी ने कर दिया निलंबित…

गयाजी: बर्थडे पार्टी में थानाध्यक्ष को बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना बहुत भारी पड़ गया। बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने के आरोप में एसएसपी ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें दिख रहा था कि एक पुलिस अधिकारी बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गयाजी एसएसपी आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई की और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में वीडियो की जांच करवाई।

वीडियो सही पाए जाने पर गयाजी एससी एसटी थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एक बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। वहां बार बाला के डांस की व्यवस्था की गई थी। बार बालाओं का डांस देख थानाध्यक्ष खुद नहीं रोक सके और चढ़ गये स्टेज पर ठुमका लगाने के लिए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें – निजी क्षेत्र में भी महिलाओं को देंगे 40 प्रतिशत आरक्षण, पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर पर भी बोला हमला…

मामले में गयाजी सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि बीते 3 जुलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें दिख रहा था कि एससी एसटी थानाध्यक्ष बार बालाओं के साथ डांस कर रहे हैं। मामले की जांच साइबर डीएसपी से कराई गई और जांच में वीडियो सही पाए जाने पर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है साथ ही स्पष्टीकरण भी माँगा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बंद का आह्वान जनता की आवाज, राजद नेता ने कहा ‘चुनाव आयोग के पास भी नहीं है इस सवाल का जवाब…’

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...