कांग्रेस पर दिखा गीता कोड़ा इफैक्ट

रांची: गीता कोड़ा को भाजपा में शामिल होने के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस सीट से जेएमएम अपना प्रताशी उतार सकता है.

जेएमएम कि ओर से इसकों लेकर कांग्रेस को तर्क दिया गया है कि गीता कोड़ा के खिलाफ लड़ने के लिए बालमूचु से बेहतर उम्मीदवार जेएमएम के पास है इसलिए कांग्रेस को इस सीट से अपनी दावदारी छोड़ देनी चाहिए.

कांग्रेस इस जेएमएम के तर्क से सहमत होती दिख रही है, पिछले दिनों लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर जेएमएम के वरिष्ट नेता और कांग्रेस के राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की गई थी, बैठक में सिंहभूम लोकसभा सीट को लेकर चर्चा के दौरान जेएमएम की ओर से कहा गया कि पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट के अंदर आने वाले पांच विधानसभा सीटों पर जेएमएम का कब्जा हैं. इसलिए गीता कोड़ा को इस सीट से जेएमएम के प्रत्याशी ही कड़ी टक्कर दे सकता है.

लोहरदगा सीट से कांग्रेस अभी भी अड़ी हुई है, पार्टी का कहना है कि कांग्रेस का प्रत्याशी हमेशा इस सीट से मजबूत स्थिति में रहा है. इसलिए कांग्रेस को इस सीट से मौका मिलना चाहिए.वहीं जेएमएम लोहरदगा  सीट का प्रत्याशी बदलने का तर्क दे रही है.

 

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...