झारखंड एक बेहद खूबसूरत प्रदेश, जल जंगल जमीन को हम रोजगार के रूप में लेकर आगे बढ़ सकते हैः गीता कोड़ा

चाईबासा:  जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत स्थित नकटी डैम में अधिष्ठापित पर्यटन -सह-नौकाविहार का उद्घाटन सांसद ‘सिंहभूम’ लोकसभा क्षेत्र  गीता कोड़ा के द्वारा फीता काटकर किया गया, साथ ही साथ मछली पालन हेतु जीरा भी छोड़ा गया।

मौके पर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, विधायक प्रतिनिधि सन्नी उरांव ,प.सिंहभूम जिला 20 सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला परिसद सदस्य बसंती पुरती, मुखिया मिथुन गागराई, नजारत उपसमाहर्ता जयंत रंजन, जिला खेल पदाधिकारी खुशहेंन्द्र सोनकेसरी,सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीक ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र  गीता कोड़ा के द्वारा बताया गया कि झारखंड एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। जल जंगल जमीन को हम रोजगार के रूप में लेकर आगे बढ़ सकते है। आज कई ऐसे प्रदेश हैं जो पर्यटन को लेकर बेहद आगे बढ़ रहे हैं, झारखंड में भी इसकी असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेको जलाशय, नदी, डैम हैं। जिसका डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है। ताकि पर्यटक जो राज्य से बाहर घूमने जाते हैं, वे यहाँ भी घूम सकते हैं। साथ ही साथ इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध किया जा सकता है, ताकि पलायन भी रोका जा सके।

आज नकटी जलाशय में पर्यटन सा नौका विहार का उद्घाटन किया गया है, जिससे भी यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटक यहां घूमने भी आ सकते हैं। जिला उपयुक्त अनन्या मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कदम उठा रही है। पिकनिक के समय को देखते हुए आज पर्यटन सा नौका विहार का उद्घाटन माननीय सांसद महोदया के द्वारा किया गया है। जिला प्रशासन का आर्थिक प्रयास है, कि यहां के स्थानीय लोग पर्यटन के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

नकटी जलाशय में जिले के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोग भी आकर प्राकृतिक मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। जिला उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र सुरक्षित है लोग बेफिक्र होकर घूमने आ सकते हैं पुलिस अधीक्षक के निगरानी में भी यहाँ लगातार गश्ती की जा रही है।

Saffrn

Trending News

MLC Election 2026: निशांत कुमार और पवन सिंह ने भरा नामांकन,...

MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के 2026 चुनावों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन,...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल...

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img