Ghaghra: इंजीनियर गौतम भगत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Ghaghra: पाकर टोली रोड स्थित कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र है। पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर बर्तमान में अपने घर में ही रह रहा था।

मंगलवार को घटना के दिन वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहा था। उसी दिन नारी न्याय सदस्य सम्मान को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के उपरांत बॉबी भगत कार्यक्रम से जब शाम करीब 6 बजे घर लौटी तो उस समय गौतम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

Ghaghra: घटना से परिजनों में कोहराम

दरवाजा तोड़कर देखा तो वह कमरे में लगे लोहे के पाइप के सहारे फंदे से झूल रहा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बता दें कि, गौतम इंजीनियरिंग करने के बाद कई देशों में जाकर कंप्यूटर से संबंधित सेमिनार में हिस्सा भी लिया था। घटना के बाद घरावालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...