मैट्रिक रिजल्ट के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फर्स्ट आने के बावजूद था असंतुष्ट

नालंदा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कल यानी रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था। इस बीच नालंदा से एक खबर है। नालंदा में एक किशोर ने फांसी लगाकर सोमवार को खुदकुशी कर ली। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरुमपुर गांव का है। मृतक की पहचान सुरुमपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह के (15) वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण साहिल कुमार असंतुष्ट था। रविवार की रात खाना खाने के उपरांत साहिल अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया अंदर से नहीं मिली। खिड़की से झांक कर जब देखा गया तो किशोर पंखे के सारे फंदे से लटका हुआ था। इसके उपरांत दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतारा गया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। कम अंक आने की वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली।

मैट्रिक रिजल्ट के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी – 

साहिल कुमार तीन भाई में सबसे बड़ा था। उसने फर्स्ट डिवीजन से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। लेकिन संतोषजनक नंबर नहीं आने की वजह से फांसी लगाने की बात परिजन बता रहे हैं। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। खुदकुशी

वहीं इस मामलें में सिलाव थाना अध्यक्ष इरफान खान ने बताया की मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण किशोर ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। खुदकुशी

यह भी पढ़े : Big Breaking : Matric Result 2024 – रिजल्ट घोषित, जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री संजय सिंह ने की पूर्णिया प्रक्षेत्र की योजनाओं की प्रगति...

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने पूर्णिया प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं...

WhatsApp Scam Alert: फर्जी मैसेज से बचाने के लिए WhatsApp लाएगा...

व्हाट्सएप जल्द नया स्क्रीनिंग फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जो संदिग्ध मैसेज, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी के प्रयासों की पहचान कर यूजर्स...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : मंत्री निशांत ने जिला प्रशासन से मांगा घटना...

पटना : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

CBSE Revaluation 2026: 55 हजार छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए किया...

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम के बाद 55 हजार से अधिक छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। छात्र 6 जून...

Ranchi Theft News: बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और...

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img