किराए के मकान में रह रहे ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड में एक किराए के मकान में रह रहे ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि हाल ही में वह एक पिकअप वैन ऋण पर लिया था। जिसका किस्त नहीं भरने के कारण फाइनेंस कंपनी ने उसे पिकअप वैन को जब्त कर लिया था। इसके बाद से ही वो तनाव में रहने लगा था। मृतक का नाम कन्हैया प्रसाद था। उसकी उम्र लगभग 40 साल थी और उसके तीन पुत्र तथा एक पुत्री है। बताया जाता है कि कन्हैया प्रसाद मूल रूप से वैशाली जिला के रहने वाले थे व पिछले 20 सालों से इसी इलाके में रहकर ट्रक चलाया करते थे।

आज सुबह में उन्होंने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

जानकारी के अनुसार, आज सुबह में उन्होंने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उनके पुत्र ने कमरे में अपने पिता को लटकता देख तो वह आवक रह गई। शोर करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस को भी बुलाई गई। शव को फंदे से नीचे उतर गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट अबतक नहीं मिला है। नगर थाना की पुलिस परिवार के लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Sasaram Sucide 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...