Ghaziabad : भिखारी को जिंदा जलाकर लिया 56 लाख का क्लेम

Ghaziabad : 30 जून, 2006 में आगरा में एक युवक जिंदा जल गया था। शिनाख्त गाजियाबाद के कपड़ा कारोबारी विजयपाल ने अपने बेटे अनिल के रूप में की।

पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाई और कारोबारी ने बेटे का 56 लाख रुपये का बीमा क्लेम ले लिया। गोपनीय शिकायत पर अहमदाबाद पुलिस ने जांच की तो 18 साल बाद हादसे का चौंकाने वाला पर्दाफाश हुआ।

कारोबारी ने बेटे अनिल का बीमा पाने के लिए कार में एक भिखारी को जिंदा जला दिया था। गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में अनिल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने साजिश में शामिल रामवीर सिंह को जेल भेज दिया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 2006 में विद्युत पोल से टकराने के बद जली कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक पूरी तरह जल गया था।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मूलरूप से भट्टा पारसौल (दनकौर) निवासी विजयपाल सिंह से संपर्क किया। विजयपाल ने बताया कि उनका बेटा कारोबार को लेकर कार से आगरा गया था,उसने जले हुए शव की पहचान अनिल के रूप में की।

https://youtube.com/22scope

Ghaziabad Ghaziabad

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...