Dhanbad Accident : कंटेनर के नीचे आया बाइक सवार, दो महिला समेत 3 गंभीर…

Dhanbad Accident : धनबाद के गोविंदपुर निर्मला स्कूल के निकट NH 19 जीटी रोड के अवैध कट पर बड़ी घटना घटी है जहां कट को पार करने की कोशिश कर रहा बाइक सवार दिल्ली से कोलकाता रुट में जा रही कंटेनर की पहियों के चपेट में आ गया जिसमे दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Dhanbad Accident : गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है मामला
Dhanbad Accident : गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है मामला

ये भी पढ़ें- Breaking : धोनी के हरमू स्थित घर पर पहुंची आवास बोर्ड की टीम ! 

Dhanbad Accident : दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के NH 19 जीटी रोड  की बताई जा रही है। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH ईलाज के लिए भेजा गया है जिसमे दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद घटना स्थल से वाहन चालक फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : हुंडरू फॉल घूमने जा रही स्कूली बस पलटी, दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल… 

वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय गोविन्दपुर थाने की पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। बता दें कि NHAI के पदाधिकारीयों की लापरवाही के कारण आये दिन वहां घटना घटती रहती है लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसी का नतीजा है कि आज तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...