Giridih Crime : काले रंग की बाइक में घूम रहे दो गिरफ्तार, जाने क्या है मामला…

Giridih Crime किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक से घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते बुधवार की शाम को एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बसगना कुम्हरपिटनी नदी से होते हुए एक काला रंग की मोटरसाईकिल में दो व्यक्ति सवार होकर जा रहे है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime-पुलिस चुनाव में व्यस्त, शटर काटकर चोरी कर चोर मस्त… 

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ में आए अपराधी

इसी सूचना के सत्यापन के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय सिंह, सरिया अंचल के पुलिस निरीक्षक, भरकट्टा ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज, आरक्षी अमित कुमार यादव, भरकट्टा ओपी चौकिदार को शामिल करते हुए छापेमारी किया गया और बसगना कुम्हरपिटनी नदी के पास स्थित सड़क पर पहुँचे तथा वाहन चेंकिग लगाकर वाहन चेंकिग करने लगे।

अपराधियों के पास से देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद

उसी समय एक काले रंग की मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों में बिरनी भरकट्टा ओपी के द्वारपहरी के रहने वाले विकास कुमार साव और जमुआ द्वारपहरी के छोटू अंसारी उर्फ लवड़ा मियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Road Accident : बिजली के पोल से टकरायी बाइक, व्यक्ति लहूलुहान हालत में…

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...