Ranchi Bar Murder Update : हत्याकांड मामले में अबतक 14 गिरफ्तार, जाने कौन है हत्यारा…

Ranchi Bar Murder Update :

राजधानी रांची के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में हुए हत्याकांड को लेकर रांची पुलिस लगातार हर एक बिंदु पर जाँच करने में लगी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

एसएसपी चंदन कुमार ने दी अहम जानकारी

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक घटना के दो आयाम हैं। पहला बार में जो मारपीट हुई उसमें जो मुख्य अभियुक्त है अभिषेक उर्फ विक्की और उसके जो सारे दोस्त हैं वो लोग काफी जख्मी हुए थे और उस मामले को लेकर कांड दर्ज हुआ है। इस कांड में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मर्डर कांड में 5 गिरफ्तार

दूसरा जो मुख्य कांड मर्डर है उसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें मुख्य अभियुक्त जिन्होंने गोली चलाई उनमें अभिषेक सिंह उर्फ विक्की शामिल है। इसके अलावे उसके पिता अशोक कुमार सिंह जिन्होंने इसको भगाने और एविडेंस को डिस्ट्रॉय करने में मदद की और अभिषेक के तीन दोस्त प्रतीक, समिरुद्दीन और मृत्युंजय कुमार ये तीनों भी षड्यंत्र के हिस्से में शामिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाकी लोगों के बारे में अनुसंधान चल रहा है।

इस घटना की मुख्य बातें-

  • घटना का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की इससे पहले भी 2005 में पटना में अपहरण के एक कांड में जेल जा चुका है।
  • अभिषेक सिंह 2009 व 2013 में रांची के सदर थाना में शराब को ले जाने में जेल गया था।
  • बिहार पुलिस ने भी अभिषेक सिंह को एक मामले में रिमांड पर लिया था। जिसका अर्थ है यही है कि आरोपी ने बिहार में भी किसी घटना को अंजाम दिया था।
  • अभिषेक सिंह वाहन चोरी का एक गैंग चलाता है और रांची से बहुत सारे वाहनों को चोरी कर बिहार के शहरों में बेचता है। हालांकि इस मामले में अभी भी अनुसंधान चल रही है। और आरोपी ने भी इस बात को स्वीकार किया है।
  • इसके अपराध का एक और तरीका यह था कि पुरानी गाड़ियों को खरीदता था और उस वाहन का इंश्योरेंस करना और धोखाधड़ी करके इसने बहुत पैसे कमाए हैं।

जाने क्या था पूरा मामला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजधानी रांची के एक्सट्रीम बार में रविवार की रात में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद बार के बाउंसर ने कुछ युवकों की पिटाई कर दी थी। इस पिटाई से आहत एक व्यक्ति नशे में चूर होकर वापस आया और बार के डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...