Giridih : लड़कियों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान में…

Giridih : गिरिडीह में मानव तस्करी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। लड़कियों एवं महिलाओं को देह व्यापार एवं अच्छे काम लगा देने का झांसा देकर मानव तस्करी करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक महिला को रेस्क्यू भी किया है।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur : रेलवे में सरकारी नौकरी लगवा दूंगा कहकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार… 

Giridih : गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
Giridih : गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

Giridih : गरीब एवं असहाय लड़कियों को बनाया जाता था निशाना

मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गिरीडीह एवं कोडरमा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से गरीब एवं असहाय तबके की लड़कियों एवं महिलाओं को देह व्यापार एवं अच्छे काम लगा देने का प्रलोभन देकर एवं बहला फुसलाकर तस्करी किया जा रहा है और फिर उन्हें धोखे से राजस्थान में ले जाकर बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget Session-2025 : ये तो पहला ओवर है, आगे हर बॉल पर छक्के लगेंगे-विपक्ष पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन… 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक की दिशा निर्देश के अनुसार एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। इसी दौरान तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी में सम्मलिप्त गिरोह में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घर में ना मंदिर में, प्रेमी जोड़े ने सरेआम यहां रचा ली शादी कि… 

Giridih : मामले की जानकारी देती पुलिस
Giridih : मामले की जानकारी देती पुलिस

मौके से एक महिला को किया गया रेस्क्यू

वही बताया गया कि वनवासी विकास आश्रम की एक सदस्य मुकेश कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जमुआ थाना में कांड को दर्ज किया गया। वहीं बेची गई पीड़िता भूति देवी को भी रेस्क्यू किया गया। अन्य लोगों की बरामदगी एवं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा… 

वही मानव तस्करी में शामिल सुशीला देवी, विनोद कुमार यादव, सुनील यादव, बबलू प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। खोरीमहुआ पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

पंचानंद राय की रिपोर्ट–

Ranchi BJP Office Protest: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान...

Ranchi BJP Office Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में बीजेपी के राज्य कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के...

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...