Giridih: नहीं थम रहा चोरों का आतंक, घर से 2.5 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है। जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा मामले में बड़की सरिया निवासी अमित साव के घर को निशाना बनाया गया। जहां चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद सहित कुल 2.5 लाख की चोरी कर ली।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे में छत का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियों में रखे कीमती जेवरात और नकदी चुरा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जगे, तो घटना का खुलासा हुआ।

Giridih: घटना की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ जांच की बात कर रही है। लेकिन किसी मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे चोरों का हौसला और बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्ट: राज रवानी

Weather Alert: झारखंड में फिर Active होगा Monsoon, 17 जिलों में...

झारखंड में 19 जून से मानसून फिर सक्रिय होगा। रांची समेत 17 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और...

Dhanbad News: टुंडी के राजा तालाब में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल,...

धनबाद: पश्चिमी टुंडी ब्लॉक के मोहनद में 'राजा तालाब' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। स्थानीय लोगों का...

रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते प्रोबेशन ऑफिसर और...

रामगढ़: मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में, हज़ारीबाग़ के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रामगढ़ ज़िला प्रोबेशन ऑफ़िस में तैनात प्रोबेशन ऑफ़िसर सिमरन कुमारी और...