Giridih: हथियार के बल पर पुजारी के घर में लूटपाट, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

Giridih: धनवार में हथियार के बाल पर एक मंदिर के पुजारी के घर में लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि धनवार बाजार के राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास पर मंगलवार की रात अपराधियों ने हथियार के बल पर घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।न घटना के बाद भागने के क्रम में दो अपराधी पकड़े गए।

Giridih: पुजारी के घर में लूटपाट

बताया जा रहा है कि राजा मंदिर के पुजारी मंदिर परिसर में रहते हैं। सात अपराधी घर में घुसे और कट्टा-चाकू के बल पर पुजारी व उनके परिजनों को कब्जे में लेकर लूटपाट की। पुजारी की पत्नी व बहू की सोने की चेन व नगद सात हजार रुपये लूटकर भाग निकले। इसी दौरान दो अपराधी मंदिर के बगल गोबर के गड्ढे में फंस गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिये, जबकि पांच भाग निकले।

Giridih: मामले में दो गिरफ्तार

ग्रामीणों ने घटना की धनवार पुलिस को फोन के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से कट्टा लिए दो अपराधी को पकड़ा गया है। इसकी छानबीन की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img