Giridih Murder : बड़े भाई ने ही काट डाला छोटे भाई का गला, टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

Giridih Murder : गिरिडीह जिले में कुछ दिनों पहले एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के चरकी गांव में किसान त्रिभुवन राय की हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसका सगा बड़ा भाई भिखारी राय निकला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टहग09 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : निरसा में टेलर और हाइवा में भयंकर टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे… 

23 जून को गला कटा हुआ शव मिला था

प्रेसवार्ता में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 23 जून को त्रिभुवन का गला कटा शव गांव के तालाब किनारे मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन जांच टीम ने सघन पड़ताल की और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी भिखारी राय को गिरफ्तार कर लिया।

Giridih Murder : मामले की जानकारी देते एसपी
Giridih Murder : मामले की जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- Ranchi Suicide : युवक ने कमरे में फंदे पर झूलकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Murder : वर्षों से पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

पूछताछ के दौरान भिखारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह वर्षों से त्रिभुवन से पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहा था। घटना के दिन उसने सबसे पहले त्रिभुवन को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान टांगी से हमला कर गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

Giridih Murder : अपराधियों के पास से जब्त हथियार
Giridih Murder : अपराधियों के पास से जब्त हथियार

ये भी पढ़ें- Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा भी बरामद किया है, जो हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य के रूप में लिया गया है।इस मामले का पर्दाफाश पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, अवर निरीक्षक अमित कुमार चौधरी, थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार, अरुणकांत पांडेय और सतीश कुमार की विशेष टीम ने किया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—–

Ranchi Suicide : सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Jamshedpur : झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार, बांग्लादेशियों के लिए बिछा रखे हैं रेड कार्पेट-गिरिराज सिंह का बड़ा बयान… 

Ranchi Crime : रांची पुलिस के चंगुल में भाभी जी, ब्राउन शुगर रैकेट का पर्दाफाश… 

Hazaribagh : बरही में दर्दनाक हादसा: आधी रात को मौत बनकर गिरा मकान का छत, दंपति की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : दो पक्षों में भड़का जमीन विवाद, माफिया पर जमीन हड़पने का आरोप लेकर थाना पहुंचा पक्ष… 

Dhanbad Crime : घर था बंद, शातिरों ने ग्रिल काटकर कर ली 45 लाख की डकैती… 

Hazaribagh : अंधेरी रात में घर पर पड़ गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

 

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...