Giridih News: भगवान के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, मूर्ति के अलावा सब कुछ ले उड़े चोर

Giridih News: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पालमो गांव में बीती रात चोरों ने बजरंगबली के मंदिर में ही हाथ साफ कर दिया. यहां चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर के भीतर लगे बैटरी, इन्वाइटर और माइक की चोरी कर ली है. बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई. तब जाकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. हालांकि चोरों की दरियादिली की भी सराहना करनी पड़ेगी कि उन्होंने भगवान की मूर्ति को छोड़ दिया वरना पुराने जमाने के चोर भगवान के मूरत को भी चुरा लेते थे.

Giridih News: मुख्य पुजारी ने दी सभी को चोरी की जानकारी

मुख्य पुजारी गुरुदत्त पाण्डेय ने कहा कि मंदिर में हुई चोरी की जानकारी सुबह 4:00 बजे हुई है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला कि मंदिर में चोरी हो गई है. इसके बाद आकर देखा तो मंदिर में इनवर्टर, बैटरी और माइक आदि सामान नहीं था. बताया गया कि इस मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है. जानकारी पर मुखिया इब्राहिम मियां, गौतम सिंह, संतोष यादव, चंद्रदेव यादव, कौशल यादव, सुरेश मिस्त्री, अजय तूरी, रंजीत शर्मा, संतोष मिस्त्री, गुल्ली यादव, नारायण शर्मा और बाकी ग्रामीणों ने मिलकर प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा हो.

IND vs SA 4th T20: मैच से पहले जानें, लखनऊ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!