Advertisment

IND vs SA 4th T20: मैच से पहले जानें, लखनऊ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs SA 4th T20: भारतीय टीम आज (17 दिसंबर) दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना चौथा टी20 मुकाबला खेलने के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उतरेगी. दोनों टीम आपस में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. जिसमें से अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने खेले गए इन तीन मुकाबलों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके आज अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए उतर रही है.

भारतीय टीम की मंशा आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके  सीरीज को अपने नाम करने की रहेगी. यदि आज के मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर लेती है तो, होने वाला पांचवां मुकाबला केवल औपचारिकता मात्र खेला जाएगा. तो चलिए होने वाले वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले जानते हैं लखनऊ के मौसम का हाल और इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

IND vs SA 4th T20: वेदर रिपोर्ट

आज लखनऊ का मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में बारिश की कोी संभावना नही है. भारत में मौजूदा समय में ठंड का मौसम चल रहा है. जिस वजह से मैच के दौरान ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा. जानकारी के लिए बता दें, मैच के दौरान वहां का तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि शाम को यह गिरकर करीब 12 डिग्री तक पहुंच सकता है. शाम के समय में ओस का प्रकोप देखने को मिलेगा. ओस के वजह से गेंदबाजों को गेंद में पकड़ बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. जिसका फायदा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज उठा सकते हैं.

Ranchi CLAT Result 2026: शौर्य शाहदेव को AIR 22, Jharkhand Students का शानदार प्रदर्शन

IND vs SA 4th T20: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी मानी जाती है. यहां की पिच खास तौर पर गेंदबाजों का साथ देती है. यहां पर होने वाले मुकाबले में खास तौर पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है. भारतीय टीम इसका फायदा उठा सकती है. भारतीय टीम के पास घातक स्पिन गेंदबाजों का खदान है. भारतीय टीम के सभी स्पिन गेंदबाज मौजूदा समय में फॉर्म में चल रहे हैं.

जो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ाने के लिए काफी है. हालांकि भारतीय टीम के पास तेज और स्पिन दोनों विभाग में संतुलन है इसलिए पिच को थोड़ा बैलेंस रखने की उम्मीद है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज और तेज गेंदबाज दोनों को मदद मिल सकती है. जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती जाएगी और स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाएगी.

IND vs SA 4th T20: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

IND vs SA 4th T20: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्टजे, ओटनेल बार्टमैन.

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...