गिरिडीह के जमुआ और देवरी सीमा पर गोदावरी त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे।
Giridih News गिरिडीह: जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड की मध्य सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Giridih News: होली खेलने के बाद दोस्तों संग पहुंचे थे संगम
मिली जानकारी के अनुसार चतरो गांव निवासी संजय साव का पुत्र करण कुमार और पुरनीगड़िया गांव के कृष्णा विश्वकर्मा का पुत्र दीपक कुमार होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गोदावरी त्रिवेणी संगम स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
Key Highlights
गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत
होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे नदी
स्थानीय युवकों और गोताखोरों ने चलाया खोज अभियान
करीब ढाई से तीन घंटे बाद पानी से निकाले गए दोनों किशोर
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
Giridih News: स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण नदी में उतर गए और किशोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बेंगाबाद के खंडोली से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। लगभग ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया।
Giridih News: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नदी से निकालने के बाद दोनों किशोरों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब दोनों के शव गांव लाए गए तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हुई है और मामले की जानकारी ली जा रही है।
Highlights


