Giridih: पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Giridih: जिले के भेलवाघाटी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति सफदर अली अहमद के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले एवं उसे कॉल पर धमकी देने वाले दो नक्सलियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को झारखंड एवं बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

इस बात की जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को मुखिया के पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था। इसके साथ ही अगले दिन उसे फोन पर भी धमकी देते हुए लेवी की मांग की गई थी।

Giridih: कार्रवाई के लिए टीम का गठन

मामले में आवेदक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी के निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया था। इसमें अभियान एएसपी, खोरीमहुआ एसडीपीओ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी एवं गुनियाथर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

इस मामले में गठित टीम द्वारा झारखंड और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बिहार के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर निवासी अनवर अंसारी एवं बुद्धन मुर्मू को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान धमकी देने के लिए प्रयोग के लिए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।

Giridih: दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सल बिहार के सिद्ध कोड़ा के दस्ते के सदस्य थे और उनके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...