Giridih Death : पति-पत्नी के बीच लड़ाई के बाद पुलिस ने पीटा, सुबह मृत मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih Death : गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव में उस समय चीख और चित्कार से पूरा गांव सिहर उठा जब संजय यादव नाम युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

3 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-Garhwa में जंगली हाथियों का कहर, कई घरों को किया तबाह और…

Giridih Death : युवक ने जमकर शराब पिया और आत्मदाह किया 

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक घटना मृतक का अपनी पत्नी के साथ हमेशा लड़ाई चलता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की पिटाई कर छोड़ दिया था। जिसके बाद युवक ने जमकर शराब पिया और आत्मदाह कर लिया।

2 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu Crime : चुपके से बाइक उड़ाने वाला शख्स धराया, दिवाली पर 14 हजार… 

आशंका ये भी जताई जा रही है कि पुलिस की पिटाई के बाद ही युवक की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा मृत युवक से की गई पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद की गई है। इधर घटना की खबर सुनकर डीएसपी धनन्जय राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का तहकीकात किया। डीएसपी ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह से राज रवानी की रिपोर्ट—

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...