Dhanbad ED Raid : धनबाद डीटीओ और रजिस्टार के आवास पर ईडी की छापेमारी से मची हड़कंप…

Dhanbad ED Raid : बहुचर्चित बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस क्रम में धनबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिवाकर सी द्विवेदी और रजिस्टार रामेश्वर सिंह के आवास पर भी ईडी की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad ED Raid : छापेमारी के दौरान तैनात जवान
Dhanbad ED Raid : छापेमारी के दौरान तैनात जवान

ये भी पढ़ें- Giridih : घर के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, ससुराल वाले फरार… 

Dhanbad ED Raid : धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) मामले में कार्रवाई

ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ देव बिहार कॉलोनी स्थित दिवाकर द्विवेदी के अपार्टमेंट और हीरापुर स्थित रामेश्वर सिंह के सरकारी आवास पर पहुंची। छापेमारी के दौरान अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही दस्तावेजों की गहन जांच भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

च7गब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में पादरी की मौत, पत्नी समेत दो छात्र घायल… 

Dhanbad ED Raid : कई लोगों के शामिल होने की आशंका

ईडी को संदेह है कि बोकारो की वन भूमि को अवैध रूप से हड़पकर बेचने और रजिस्ट्री कराने के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसमें कई सरकारी अधिकारी और प्रॉपर्टी डीलर शामिल हो सकते हैं। इस छापेमारी को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अब तक की सबसे अहम कार्रवाई माना जा रहा है। जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...