Giridih : दीवार गिरने से महिला की मौत, घर के बाहर…

Giridih : पूरे राज्यभर में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश ने राज्यभर में तबाही मचा रखा है। इसी बीच गिरिडीह से खबर आ रही है कि एक महिला की मिट्टी में दबकर मौत हो गई है। मामला सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो की बताई जा रही है।  मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की दब की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मीणा देवी रात में खाना बनाकर घर के बाहर गई थी।

Giridih : घर में अकेली रहती थी महिला

इसी बीच भारी बारिश के कारण मिट्टी का दीवार उसके ऊपर गिर गई जिसमें दब जाने से दबकर उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को सुबह काफी खोजबीन करने के बाद पता चला। घटना की सूचना मिलने के बाद सरिया जीप सदस्य अनूप पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अनूप ने बताया कि उक्त महिला अकेले घर में रहती थी। इनके दो बच्ची ननिहाल में रहती है जबकि इनके पति कई वर्षों से बाहर में रहता हैं। रात खाना बनाकर बाहर निकली थी तभी घर की मिट्टी का दीवाल गिरा जिसके नीचे दबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत… 

इन्होंने घटना को दुःखद बताया साथ ही इन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना में अबुआ आवास बबुवा के लिए बना है। आज जिस महिला की मौत हुई हैं उसका कोई पक्का मकान नहीं हैं। जबकि इन्हें अबुआ आवास की सख्त जरूरत थी। इधर मृतक महिला की बेटी ने बताया कि ये घटना सोची समझी साजिश के साथ हुआ है। प्रशासन मामले की जांच कर आघे की कार्रवाई करें। वहीं सूचना मिलने पर सरिया प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गयी है।

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...