Giridih: आंधी में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

Giridih: गिरिडीह-पचंबा रोड के भंडारीडीह 28 नंबर के पास बुधवार की देर शाम सब्जी बेचने के दौरान तेज आंधी में पेड़ की डाल गिरने से तीन महिला समेत एक पुरुष घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका चंदनडीह निवासी सोमरी देवी है। वहीं अन्य घायल में किशनी देवी, केदार महतो और मधहैया सुग्गसार निवासी राधिका देवी शामिल हैं।

Giridih: आंधी में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत

घटना को लेकर बताया गया है कि शाम में आए तेज आंधी-पानी के दौरान आम के पेड़ की मोटी डाल 11000 वोल्टेज के बिजली तार समेत नीचे गिर गई। इसके नीचे दबकर सब्जी बेच रहे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Giridih: भाजपा नेत्री ने जताया दुख

घटना के संबंध में भाजपा नेत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने कहा कि घटना काफी दुखद है। मृतक परिजनों को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे। उन्होंने घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और जिला प्रशासन से मुआवजा मिले, इसको लेकर भी अपील की।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...