Giridih : जमीन रजिस्ट्री से मना करने पर युवक ने काट लिया खुद का गला, फिर…

Giridih : गिरिडीह में एक अजोबोगरीब घटना हुई जहां पिता के जमीन रजिस्ट्री करने से इनकार करने के बाद एक युवक ने खुद का गला रेत लिया। फिलहाल युवक गंभीर रुप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक का नाम मुमताज अंसारी है जो कि धनवार इलाके के परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड़ का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरप्तार… 

Giridih : जमीन रजिस्ट्री करने की कर रहा था मांग

मुमताज अंसारी ने शनिवार को खुद को गला रेतकर अपने आप को घायल कर लिया। घटना के समय एन वक्त पर आसपास के लोग नहीं पहुंचते तो वह अपने जान से हाथ धोना पड़ जाता। मुमताज अपने पिता चितो मियां से अपने हिस्से की जमीन रजिस्ट्री करने की मांग कर रहा था, मना करने पर उसने खुद का गला रेत लिया।

ये भी पढ़ें-  Bokaro पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना बादशाह खान समेत तीन गिरफ्तार… 

जब पिता ने जमीन रजिस्ट्री नहीं किया तो मुमताज शराब की हालात में घर आया और पहले अपनी मां के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करने के बाद मुमताज अपने कमरे में चला गया और कमरा बंद कर चाकू से खुद का गला रेतने लगा। इसी बीच आसपास के लोग पहुंचकर एन मौके पर दरवाजा को तोड़ कर मुमताज के हाथ से चाकू छीन लिया। मुमताद खून से लतपथ था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

दो-दो शादियां की है मुमताज ने

इस बाबत मुमताज की पत्नी सेरा बानो ने बताया कि मेरे पति ने दो शादी की है। पहले मुझसे शादी की इसके बाद वह बेंगलोर में उसने दूसरी शादी कर ली। 15 साल बीत जाने के बाद वह बेंगलोर से एक वर्ष पूर्व अपने घर आया है। घर आने के बाद अपने पिता से हिस्से की जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कहने लगा। जब पिता ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया तो उसने शराब की नशे में घर पहुंचकर अपना गला रेत लिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...