पाकिस्तान में लिखी गई हिजाब विवाद की स्क्रिप्ट, बोले गिरिरीज सिंह

मुज़फ्फरपुरः बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हिजाब विवाद देश तोड़ने की साजिश है और इसकी स्क्रीप्ट पाकिस्तान में तैयार की गई है. देश को पाकिस्तान सीरिया और लेबनान नहीं बनने देंगे. उन्होंने पंजाब सीएम चन्नी के बयान पर कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. गुरुगोविंद सिंह जी जो बिहार से आते हैं और सन्त रविदास जी उत्तरप्रदेश से आते है. इन दोनो महान विभूतियों का कांग्रेस अपमान कर रही हैं.

कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में जनता एकएक पाई का हिसाब लेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विनाश काले विपरीत बुद्धि का परिचय दे रही है. महाराणाप्रताप जो कि देश के एक महान योद्धा थे जिनकी तुलना आक्रांता अकबर से कर रही है. दूसरी ओर अखिलेश यादव जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से कर रहे हैं. जो जिन्ना देश को तोड़ने वाले थे वहीं सरदार पटेल देश को जोड़ने वाले थे. इस बार देश की जनता अखिलेश और कांग्रेस से इसका बदला जरूर लेगी.

हिजाब विवाद देश तोड़ने की साजिश है

उन्होंने चन्नी के बयान पर कहा कि पहले तो कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि हिजाब विवाद केवल हिजाब विवाद नहीं है. हिजाब विवाद की स्क्रिप्ट को लिखने वाला पाकिस्तान में बैठा है. वह लोग जब देश तोड़ने में कामयाब नहीं हुए, तब ये लोग इस तरह के विवाद को जन्म दे रहें हैं. हिजाब विवाद देश को तोड़ने की एक साजिश है. भारत की संप्रभुता को लेकर उन्होंने कहा कि भारत को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सीरिया और लेबनान नहीं बनने देंगे.

रिपोर्ट- विशाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...