Commercial Advertisment

बारात से भरी स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिरी,तीन की मौत

khagariya : शादी का गम उस वक्त गम में बदल गया जब बेगूसराय से खगड़िया गई बारात से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि बेगूसराय के पन्हास मोहल्ले से बारात खगड़िया गई थी. शादी समारोह से स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग लौट रहे थे. तभी खगड़िया में एक पानी भरे गड्ढे में स्कॉर्पियो गिर गई जिससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. मृतकों में सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अन्नु कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाधी गांव निवासी संतोष पांडे और विनोद पुर गांव निवासी दीपक पाठक शामिल है.

khagariya accident 22Scope News


बारात : बेगूसराय पहुंचते ही तीनों घायलों ने दम तोड़ा

बताया जाता है कि स्कार्पियो जब पानी में डुबी तो सभी को

वहां से निकाल कर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल

लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल

रेफर किया गया था लेकिन बेगूसराय पहुंचते ही तीनों की मौत हो गई.

फिलहाल तीनों का शव बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. एक साथ तीन लोगों की मौत हो जाने से परजिनों में कोहराम मचा हुआ है. कुछ दिन पहले भी बेगूसराय के तीन दोस्तों की मौत कटिहार में ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर में हो गई थी.

report: Anish

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...