जमशेदपुर में युवती पर धारदार हथियार से हमला

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कंचन नामक युवती पर बाइक सवार एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद युवती सड़क पर गिर गई. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया पर युवक मौके से फरार हो गया. हालांकि युवक ने अपना बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने जुगसलाई पुलिस को घटना की सूचना दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया.
प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका
पुलिस ने आरोपी युवक के बाइक को जब्त कर जाँच में जुट गई है. बाइक के नंबर और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार घायल कंचन गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पैदल जा रही थी. तभी बाइक से एक युवक ने उसे रोका और बात करने लगा. इतने में ही दोनो के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.हमला करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.
रिपोर्ट-लाला जवीन

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही है लगातार बारिश

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...