टाउन थाना के नजदीक अपराधियों ने बच्ची को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

लखीसराय : लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही जहां टाउन थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जख्मी बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी बच्ची की पहचान जीतो यादव की पुत्री अंशू कुमारी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि जब अंशू कुमारी दूध देकर घर लौट रही थी। जहां घात लगाए अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी रौशन कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि जीतो यादव और अशोक साव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर पूर्व में दो-तीन बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत टाउन थाना में दर्ज कराई गई है बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर कारवाई की होती तो आज ये घटना नहीं होती।

चांद किशोर यादव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...