Advertisment

शौच करने के बाद पानी छुते वक्त बच्ची का फिसला पांव, पईन में डुबने से मौत

नालंदा : हरनौत थाना क्षेत्र के दैली गांव स्थित पईन में डूबने से शौच करने गई एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृत बच्ची दैली गांव निवासी रामनंदन मांझी के 10 वर्षीय पुत्री आदिति कुमारी थी। पंसंसं प्रतिनिधि मिथुन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार के सुबह मां-बेटी घर से शौच के लिए निकली थी। मां पुरब चली गई व बेटी पश्चिम दिशा में ‌गई।

बता दें कि मृतिका शौच के बाद पईन में पानी छूते वक्त वहां असंतुलित होकर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। स्वजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। एसआई मिलन कुमार ने बताया कि उक्त गांव में घटना घटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : Patna के बेऊर जेल समेत कई जेलों में छापेमारी

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...