प्रेम-प्रसंग मामले में प्रेमिका ने रची प्रेमी की हत्या की साजिश, शव बरामद

कैमूर : कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां प्रेम-प्रसंग के मामले में प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या का साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बधार में फेंका। मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के नरौरा गांव निवासी विजय बहादुर गोस्वामी के पुत्र मृतक अनिल कुमार गोस्वामी 28 तारीख को घर पर पिता के साथ सोया था। सुबह जागने के बाद घर का दरवाजा खुला हुआ था। मृतक अनिल कुमार घर पर नहीं था। इसके बाद घर वालों ने खोजबीन करना चालू कर दिया। मृतक के मोबाइल पर फोन करने पर मोबाइल बंद बता रहा था। तब परिजन के द्वारा गांव के ही मुखिया सरपंच को जानकारी दिया गया।

आपको बता दें कि काफी खोजबीन किया गया तभी पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने 29 तारीख को थाने को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए खोजबीन किया गया। खोजबीन के दौरान पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव के ही प्रेमी और प्रेमिका के द्वारा हत्या का साजिश रचा गया है। हत्या करने वाले प्रेमी और प्रेमिका सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर शव को थाना क्षेत्र के डंडवास गांव के नहर से बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं अन्य बिंदु पर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई से भी कई बिंदुओं पर पुलिस ने पूछताछ किया। पुलिस ने मृतक परिजन को आश्वासन दिया गया की घटना में संलिप्त लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस के द्वारा हत्या के मामले में अभी जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : दर्जन गांवों में ठप पड़ी नल-जल योजना, गर्मी में हजारों लोग होंगे परेशान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!