प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, आगे हुआ…..

Jamshedpur- जमशेदपुर पुलिस ने आज पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा हत्याकांड का खुलासा किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत कुमार सिन्हा की प्रेमिका ने ही अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

प्रशांत कुमार सिन्हा 11 मार्च से लापता था, जिसका परिवार वालों ने बिरसानगर थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

22 मार्च को हत्या का हुआ था मामला दर्ज

इसके बाद परिवारवालों ने 22 मार्च को हत्या हो जाने की जानकारी देते हुए हजारीबाग की रहने वाली काजल सुमन और उसके दूसरे प्रेमी रौनक कुमार वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी। इसके बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर उसका अनुसंधान प्रारंभ की गई और हजारीबाग से काजल और रौनक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें-सांसद निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज, अब आगे क्या……

इस पूछताछ में उन्होंने हत्या के बात स्वीकार करते हुए बताया कि फेसबुक के माध्यम से काजल और प्रशांत की दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हो गया था। इस दौरान काजल ने प्रशांत से 20 लाख से ज्यादा रुपए लिए थे और उसी पैसे से उसने हजारीबाग में एक रेस्टोरेंट भी खोल रखा था।

गला दबाकर कर दी हत्या

उसके कुछ दिनों बाद ही सुमन की जान-पहचान रौनक कुमार वर्मा से हो गई और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। इधर कुछ दिनों से प्रशांत काजल से दिए गए रुपए की मांग कर रहा था, जो उसे नागवार गुजरा और 11 मार्च को काजल जमशेदपुर पहुंची और भाड़े के गाड़ी से प्रशांत को यह कह कर हजारीबाग ले गई कि उसे पैसे लौटा देगी। वहां जाने के बाद हजारीबाग के हासमिया कॉलोनी स्थित अपने दूसरे प्रेमी रौनक के खटाल में ले गई।

सीएस आई 18 22Scope News

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस नेता को दे डाली खुली धमकी, ऑडियो वायरल….. 

वहां पहुंचने के बाद काजल ने प्रशांत को बातों में उलझाए रखा इसी दौरान रौनक ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को बोरे में बांधकर साक्ष्य छुपाने के लिए छडवा नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद उनके निशानदेही पर शव और प्रशांत का मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। जमशेदपुर पुलिस ने रविवार को दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img