Advertisment

गयाजी के कुरमावां में लड़कियों की शिक्षा ने बदली तस्वीर

पटना : शिक्षा वो पंख है जिससे हर सपना उड़ान भर सकता है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत कुरमावां पंचायत अब लड़कियों की शिक्षा का एक जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यहां की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में न केवल लड़कों के बराबर, बल्कि कई मामलों में उनसे आगे निकलकर एक विकसित समाज की मजबूत कड़ी बन रही हैं। यहां की 100 प्रतिशत लड़कियां अब रोजाना स्कूल जा रही हैं।

इन क्षेत्रों में मुखियाओं के भी निरंतर प्रयासों और जन जागरूकता से शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है

सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्कूलों में मुफ्त यूनिफॉर्म, साइकिल इत्यादि सुविधाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की स्कूल पहुंच को सुनिश्चित किया है। इन क्षेत्रों में मुखियाओं के भी निरंतर प्रयासों और जन जागरूकता से शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

पहले यहां दूर-दूर तक विकास की कोई झलक नहीं थी – पंचायत के मुखिया उमेश कुमार

पंचायत के मुखिया उमेश कुमार ने बताया कि पहले यहां दूर-दूर तक विकास की कोई झलक नहीं थी। सड़कें नहीं थीं, बिजली की समस्या थी, नालियां और गलियां जर्जर हालत में थीं। सरकार के सहयोग से पंचायत स्तर पर स्कूल भवनों का निर्माण, स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना और आधुनिक सुविधाओं का विकास हुआ। जन जागरूकता अभियानों और स्थानीय स्तर पर किए गए निरंतर संवाद के माध्यम से अभिभावकों को लड़कियों की शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने है।

पंचायत में आज स्थिति ये है कि यहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ाई में आगे बढ़ रही हैं

उन्होंने आगे बताया कि पंचायत में आज स्थिति ये है कि यहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ाई में आगे बढ़ रही हैं। दर्जन भर से अधिक लड़कियां सरकारी नौकरियों में हैं, कई वकील बन चुकी हैं और कुछ अन्य राज्यों में उच्च शिक्षा लेकर अच्छी नौकरियां पा रही हैं। स्कूलों में मौजूद आधुनिक सुविधाओं के कारण बच्चों को अब स्कूल जाने में मन लगने लगा है। पहले जहां गांव के अधिकांश लोग कम पढ़े-लिखे थे, वहीं अब निरक्षरता की दर तेजी से घट रही है और लोगों का जीवन स्तर भी सुधर रहा है। मुखिया ने कहा कि पंचायत में पॉवर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़े : रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का प्रयोग

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...