Advertisment

जेल से फोन पर मांग रहे रंगदारी, दहशत में कारोबारी

मोतिहारी : जेल से फोन पर मांग रहे रंगदारी सेंट्रल जेल मोतिहारी से

जिला में अपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है.

जेल में बंद अपराधियों के इशारे पर उनके गुर्गे जिला में हत्या, रंगदारी

और लूट समेत कई अपराधिक कांडों को अंजाम दे रहे हैं.

अपराधी जेल से व्यवसायियों को फोन करके रंगदारी की भी मांग कर रहे हैं.

जिससे जिले के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

दहशत में व्यवसायी का परिवार

जिला के आदापुर के रहने वाले एक कपड़ा व्यवसायी टुन्नू प्रसाद से जेल में बंद बदमाश कृष्णा कुमार ने 25 लाख रुपया की रंगदारी मांगी है. बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. जिसे लेकर व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है. व्यवसायी टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है.टुन्नू प्रसाद अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करके घर लौटे थे, उसी समय जेल में बंद बदमाशों ने दो बार कॉल करके रंगदारी मांगी. पहली बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम कृष्णा कुमार और दूसरी बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया. बदमाशों का फोन आने के बाद से व्यवसायी का परिवार दहशत में है.

जेल से मांगी 25 लाख की रंगदारी

दहशत के साये में जी रहे व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने बताया कि वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करके घर पहुंचे थे. उसी समय फोन आया और उसने अपना नाम कृष्णा कुमार बताते हुए जेल से फोन करने की बात कही. जेल से फोन करने वाले बदमाश ने कहा कि 25 लाख रुपया लेकर कोर्ट में आ जाना और पुलिस को कुछ मत बताना. नहीं तो तुम्हारे पिता का चिता अभी ठंडा नहीं हुआ है और तुम्हारा चिता जल जाएगा. उसके कुछ देर बाद एक दूसरा फोन उसी नंबर से आया और उसने अपना नाम मुकेश कुमार बताया. मुकेश ने भी रंगदारी में 25 लाख की रंगदारी मांगते हुए वही बात दोहराया, जो कृष्णा ने कही थी. व्यवसायी ने कहा कि उसे पुलिस पर भरोसा है ओर पुलिस ने उसे आश्वस्त भी किया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िआही के रहने वाले टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है. टुन्नू अपने वृद्ध पिता पारसनाथ प्रसाद की स्वभाविक मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने गांव गए थे. दाह संस्कार के बाद अपने घर लौटे ही थे. उसी दौरान बदमाशों ने फोन करके रंगदारी की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. जिस नंबर से फोन करके रंगदारी मांगी गई थी. उस नंबर का कॉल डिटेल्स निकाल कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : बृजेश

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...