Advertisement
Advertisement

Bike से रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश, पुलिस पहुंची और फिर…

Bike से रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश, पुलिस पहुंची और फिर...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राजधानी पटना में निर्माण कार्य को रोकने और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामला पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र की है जहां हथियार के बल पर रंगदारी की मांग के साथ ही निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश करने और फ़ाइरिंग के आरोप मे पुलिस ने चार बदमाशों को बाइक और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पटना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के नीतीश आहर में एक जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान दो बाइक से पांच अपराधी पहुंच कर रंगदारी की मांग कर रहे हैं और उन्होंने जमीन मालिक के ऊपर फ़ाइरिंग भी की। सूचना के आधार पर शाहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देख दो बाइक पर पांच अपराधी भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हे खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की तो एक अपराधी बाइक से उतर कर भाग निकला जबकि पुलिस ने चार अपराधियों को पकड़ने मे सफलता हासिल की।

पुलिस ने अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा, एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पांच खोखा, चार मोबाईल, दो बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के द्रवी लेन मस्जिद निवासी रंजीत कुमार, सगुना मोड़ निवासी सरला कुमार, लेखानागर निवासी आदित्य सिंह और गोला रोड निवासी अबी सिंह के रूप मे की गई। फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने मे जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार की Double Engine की सरकार छात्र विरोधी है, मधेपुरा में एनएसयूआई ने फूंका पुतला…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bike Bike Bike
Bike
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...