पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

कोडरमा: परसाबाद में हुए ट्रेन हादसे के बाद पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल कोडरमा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जीएम ने मृतक और घायल के परिजनों से सदर अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा भी मौजूद थे। घटनास्थल का मुयायना करने के बाद जीएम कोडरमा स्टेशन भी पहुंचे और रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और इसके लिए इंक्वायरी सेटअप कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे ट्रैन चलती रहती हैं, ऐसे में कुछ तकनीकी खामी के कारण यह घटना हुई होगी। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीड़ित परिवार के साथ रेल प्रशासन खड़ी है और प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

शनिवार के दोपहर 2801 अप पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के परसाबाद स्टेशन से गुजरने के दौरान ओवरहेड तार ट्रेन पर गिर गई थी, जिससे एक रेल यात्री और एक मजदूर की मौत हो गई थी।

इस घटना के कारण हावड़ा दिल्ली मेन लाइन पर तकरीबन साढ़े चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित भी रहा था।

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...