Godda: दो मासूम को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, अब पति वापसी के लिए लगा रहा गुहार

गोड्डा : दो मासूम बच्चों को छोड़ विवाहित महिला प्रेमी के साथ फरार हो गयी.

अब पति वापसी के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहा है.

मामला मेहरमा प्रखंड के अमौर गांव की है.

बता दें कि इश्क का जुनून जब सर चढ़कर बोलता है तो

उसके सामने फिर कुछ नहीं दिखता है.

फिर सात फेरे और सात वचन भी काम नहीं आती है.

ऐसा ही मामला मेहरमा प्रखंड के अमौर गांव से सामने आया है.

यहां एक विवाहित महिला ने दो मासूम बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गया.

जिसे जानकर हर कोई हैरान है की एक महिला कैसे प्रेमी के संग घर से फरार हो गई.

अहले सुबह भागी विवाहित महिला

इधर पत्नी के चले जाने से पति काफी परेशान है. पति मंटू उरांव ने बताया कि मेरी पत्नी रात में एक ही साथ सोई थी. लेकिन 3ः00 बजे पत्नी बेड से उतर कर भाग गई और हमें पता भी नहीं चल पाया. पति को शक है कि मेहरमा थाना क्षेत्र के डोमनचक गांव के रहने वाले युवक अमौर गांव में नानी घर में है. पीड़ित पति को शक है कि ननिहाल में रहने वाले युवक ने पत्नी को लेकर फरार हो गया है.

godda 1 22Scope News

कई सालों से चल रहा थ प्रेम-प्रसंग

बताया जा रहा है युवक के साथ महिला का लव अफेयर्स कई सालों से चल रहा था. पति ने बताया कि हम मजदूरी कर कमाते हैं और खाते हैं. हम मजदूरी करने के लिए गए थे. हमारी पत्नी दो दिन पहले ही प्रेमी के साथ भागने के लिए प्लान बना चुकी थी.

थाने में दिया आवेदन

पति ने महिला को वापसी के लिए थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि 30 जून को मेरी पत्नी बहाना बनाकर घर से भाग गई. हमने काफी खोजबीन की, लेकिन हमें पता नहीं चला. अब इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने बलबड्डा थाना प्रभारी से पत्नी को खोजबीन के लिए गुहार लगाया है. पति ने उचित कार्रवाई की मांग की है.

गांव में बना चर्चा का विषय

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गांव के रहने वाले मंटू उरांव का है, जो मजदूरी करता है. पीड़ित मंटू उरांव ने बलबड्डा थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस प्रशासन से पत्नी के आशिक को गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर मां के भाग जाने से उसके 2 मासूम बच्चे काफी मायूस हैं.

रिपोर्ट: प्रिंस यादव

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...