गोल इंस्टीट्यूट ने पटना के एएन कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया भव्य सेमिनार

पटना. प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से गोल इंस्टीट्यूट द्वारा एएन कॉलेज, पटना के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

NEET तैयारी पर Founder & MD का मार्गदर्शन

सेमिनार को संबोधित करते हुए Goal Institute के फ़ाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने NEET की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स एवं तकनीकों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने खास तौर पर निम्न बिंदुओं पर जोर दिया—

  • NCERT आधारित अध्ययन को प्राथमिकता देना
  • नियमित रिवीजन और माइक्रो-नोट्स बनाने की आदत
  • कठिन विषयों को छोटे-छोटे टॉपिक्स में विभाजित कर पढ़ाई
  • समय प्रबंधन और टेस्ट प्रैक्टिस का निरंतर पालन
  • Mock Tests के माध्यम से अपनी कमियों का विश्लेषण

उन्होंने कहा कि सही रणनीति और अनुशासित तैयारी से NEET में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।

JEE तैयारी पर Assistant Director का संबोधन

Goal Institute के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को JEE क्रैक करने की रणनीति बताते हुए कहा कि, Concepts को Crystal Clear करना सबसे ज़रूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण, प्रत्येक विषय में Strong Topics पर पकड़ बनाना, प्रतिदिन निश्चित समय तक समस्या-समाधान (Problem Solving) की प्रैक्टिस, Distraction से दूर रहकर निरंतर और Focused Study करें। उन्होंने छात्रों को “कम लेकिन सही पढ़ाई” का मंत्र दिया और कहा कि JEE में सफलता स्मार्ट स्टडी और लगातार अभ्यास से मिलती है।

Academic Head और R&D Head ने दिया मोटिवेशन

Goal Institute के Academic Head गौरव सिंह एवं R & D Head आनंद वत्स ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में मानसिक दृढ़ता, निरंतरता और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन Goal के कंकड़बाग शाखा प्रमुख संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर Examination Controller निकेत वर्धन, गोला रोड ब्रांच हेड नीरज मिश्रा, सोशल मीडिया मैनेजर साक्षी, तथा प्रशासनिक टीम के प्रतिक्शा, अनन्या, खुशी, काजल, विभा, प्रीति, सुमित कुमार और राहुल सहित Goal Institute के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में छात्रों व अभिभावकों ने सवाल पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...