7 दिन में 3900 रु. सस्ता हुआ सोना, निवेशकों का रुझान बदला

रांची: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियों में नरमी और निवेश धाराओं में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में बुधवार को जेवराती सोना 1000 रुपए घटकर 86,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते सात दिनों में यह कुल 3900 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 1,03,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

सोना बीते सप्ताह 9 मई को 90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर था। इसके बाद इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 15 मई को यह 86,800 रुपए पर आ गया।

साप्ताहिक भाव इस प्रकार रहे:

गिरावट के पीछे कारण:
सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चीन-अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में सुधार, यूक्रेन-रूस के बीच संभावित समझौते और भारत-पाक तनाव में कमी के संकेतों ने निवेशकों का विश्वास अन्य एसेट क्लास की ओर मोड़ा है। निवेशकों ने सोने से पूंजी निकालकर स्टॉक्स और बॉन्ड्स जैसे विकल्पों में लगाना शुरू किया है, जिससे सोने की मांग में कमी आई है और कीमतों पर दबाव बना है।


Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...