वित्त वर्ष के आखिरी दिन सोना नई ऊंचाई पर  जेवराती सोना पहली बार 61,500 पार

मुंबई: जेवराती सोना पहली बार 61,500 रु. के पार हो गया। कीमतों में तेजी के बीच गुरुवार सुबह जेवराती सोना (22 कैरेट) बुधवार की तुलना में 383 रु. महंगा होकर 61,603 रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

वहीं, शुद्ध सोना पहली बार 67,000 रुपए से ऊपर निकल गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 418 रु. महंगा होकर रिकॉर्ड 67,252 रु. प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, चांदी 130 रु. चढ़कर 74,127 रु. प्रति किलो ग्राम पहुंच गई। उधर, वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी दिन सेंसेक्स में भी 1,000 अंक की उछाल दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी बढ़कर 22,450 के पार पहुंच गया।

बाद में सेंसेक्स 655 अंक की तेजी के साथ 73,651 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 203 अंक की तेजी के साथ 22,326 के स्तर पर बंद हुआ।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 28 मार्च तक बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 128.77 लाख करोड़ रुपए (49.87%) बढ़ा है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...