सोना लूटकांड मामला : 2 लाख का इनामी अपराधी राजीव गिरफ्तार

सोना लूटकांड मामला : 2 लाख का इनामी अपराधी राजीव गिरफ्तार

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहा पर हुए सोना लूटकांड में दो लाख इनामी अपराधी राजीव पटेल को गिरफ्तार किया है। सीटी एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि कई संगीन मामलों का आरोपी रहा है। पुलिस का कहना है कि राजीव दो लाख का इनामी अपराधी है।

आपको बता दें कि सात मार्च को कोतवाली थाना के डाकबंगला चौराहा से सोना लूटकांड हुआ था। एक आरोपी राजीव पटेल गिरफ्तार हुआ है जो कि यूपी के बलिया का रहने वाला है। आठ सौ ग्राम सोना भी बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि तीन किलो सोने की लूट हुई थी। अन्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : बिहार STF और पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधी रणधीर सहित 2 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Share with family and friends: