
पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सुपौल लोकसभा सीट से जदयू के सांसद दिलेश्वर कामत को पार्टी ने लोकसभा संसदीय दल के नेता बनाया है जबकि पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को राज्यसभा संसदीय दल के नेता बनयाा है।
आपको बता दें कि दिलेश्वर काम सुपौल से दूसरी बार सांसद बने हैं। वे महादलित हैं। संजय झा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। जदयू ने राज्यसभा चुनाव के लिए संजय झा को उम्मीदवार बनाया था। उनके विरोध में कोई प्रत्याशी न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दिलेश्वर कामत महादलित वर्ग के बड़े चेहरों में एक हैं। लोकसभा चुनाव में सुपौल सीट पर उन्होंने बड़े अंतर से राजद के चंद्रहास चौपाल को मात दी थी।
यह भी पढ़े : उमेश का तेजस्वी पर हमला, कहा- बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नहीं छोड़े जाएंगे
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट




