Bhojpur में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

भोजपुर: जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से भून एक युवक की हत्या कर दी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अपराधियों द्वारा काफी करीब से उसे लगभग दस गोलियां मारी गई है।

घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी रंजीत कुमार सिंह एवं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली।

घटना के पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा (कुबेरचक) गांव वार्ड नंबर 2 निवासी सुरेश पासवान का 28 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान है।

आरा से सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को दी शिकस्त

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट 

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...