बाढ़ : देश में कोयला की कमी से जहां बिजली उत्पादन कम होने लगी है, और लगातार बिजली भी कट रही है, वहीं बाढ़ के NTPC से एक सुखद खबरसामने आई है.
बाढ़ के NTPC में कोयले की कोई कमी नहीं है. इसकी जानकारी NTPC के सूचना जन संपर्क अधिकारी विश्व नाथ चंदन ने दी. उन्होंने बताया कि बाढ़ एनटीपीसी में पर्याप्त कोयला है. ओवरहॉलिंग में यूनिट 5 है, यूनिट 4 से 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. वर्तमान में जो बिहार सरकार की जरूरतों को पूरा करता हुआ नजर आ रहा है.
रिपोर्ट : अनिल कुमार


















