बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, पंचायती राज विभाग देगी इतनी नौकरियां

पटना : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद पूरे देश आदर्श आचार संहिता खत्म हो गया है। मुख्य चुनाव आयोग ने इसे खत्म होने की जानकारी दी। इसलिए अब राज्य सरकार कोई भी सरकारी कामकाज कर सकते हैं। कल यानी छह जून से ही बिहार सरकार के मंत्री अपने कामकाज में लग गए हैं।

बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता आज से अपने सरकारी कामकाज में लग गए। वे जैसे ही अपने सरकारी आवास पहुंचे तो उन्होंने पंजायती राज विभाग में बड़ा ऐलान कर दिया है। केदार गुप्ता ने कहा कि पंचायती राज विभाग 15 हजार 610 नौकरियां देगी। पंचायती राज विभाग मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इसका ऐलान किया है। इस वित्तीय वर्ष छह महीने के भीतर पूरा टारगेट किया जाएगा। मंत्री का बयान सीएम नीतीश कुमार के संकल्प के तहत 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरियों देने वादा किया है। उसी के तहत पंचायती राज विभाग में नौकरियां दी जाएगी। 15 हजार 610 नौकरियों में कुल स्थायी पदों की संख्या 4351 है, जबकि अस्थायी पदों (संविदा) की कुल संख्या 11,259 है।

स्थायी पद

1. पंचायत राज पदाधिकारी-112
2. अंकेक्षक-28
3. पंचायत सचिव-3525
4. निम्नवर्गीय लिपिक-504
5. कार्यालय परिचारी- 05
6. जिला परिषद कनीय अभियंता-104
7. जिला परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक-72

अस्थायी पद (संविदा)-11,259

1. लेखापाल सह आईटी असिस्टेंट-7070
2. तकनीकी सहायक-556
3. डाटा एंट्री ऑपरेटर-03
4. ग्राम कचहरी सचिव-1400
5. ग्राम कचहरी न्यायमित्र-2230

यह भी पढ़े : Breaking : NDA ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित, तीन दिन बंद...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने बड़ी...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 50 हजार...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, पटना: बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आर्थिक मदद का बड़ा...