एचईसी को लेकर जल्द मिलने वाला है शुभ समाचार…….

रांची: एचईसी के मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द होने के आसार हैं। जल्द ही कंपनी की दशा-दिशा सुधारे जाने का शुभ समाचार दिल्ली से मिल सकता है। एचईसी बचाओ जनसंघर्ष समिति का 29 दिनों से चल रहे आंदोलन को देखते हुए एचईसी प्रबंधन के अधिकारी हालात सामान्य करने की पहल कर रहे हैं।

इस मामले में केंद्रीय उद्योग मंत्रालय से सकारात्मक और निर्णायक कदम उठाने के लिए बातचीत की तैयारी कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक बड़े मजदूर नेता इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं।

उनकी प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के साथ अनौपचारिक वार्ता भी लगभग पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि दो-चार दिनों के भीतर इस पर प्रबंधन प्लांट चलाने और मजदूरों की हर समस्याओं पर ठोस निर्णय लेकर मंत्रालय से मिलेगा।

इधर, प्लांट खुलने और मजदूर- कर्मियों की समस्या के समाधान पर समिति के भवन सिंह ने बताया कि लंबे समय से खींचतान समाप्त करने के राज लिए बातें रखी जा चुकी हैं। मजदूरों को 22 माह का बकाया वेतन एकमुश्त देने, रजिस्टर पर हाजिरी, प्रोन्नति आदि देने पर विचार होगा। इसके अलावा एचईसी के तीनों प्लांटों में उत्पादन शुरू करने की पहल की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img