29 को बंद रहेगा एचईसी का इलाका, स्कूल-कॉलेज और वाहन भी नहीं चलेंगे

रांची: मजदूरों-कर्मियों का सातवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। तीनों प्लांट, मुख्यालय, ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से ठप रहे। एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति ने 29 जनवरी को पूरा एचईसी क्षेत्र बंद रखने का आह्वान किया है। समिति द्वारा मंगलवार को हुई आमसभा में यह निर्णय लिया गया।

समिति के मनोज पाठक ने बताया कि बंद के दिन एचईसी क्षेत्र में संचालित सभी दुकानें, ऑटो व गाड़ियां, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। क्योंकि एचईसी जीवित रहेगी, तभी यहां पर बसने वाले लोग जीवित और सुरक्षित रह सकेंगे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि एचईसी चलती रहे और यहां स्थानीय लोग काम कर सकें। इससे पहले कामगार एचईसी मुख्यालय के समक्ष जुटे। मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। । सभी ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसके बाद जुलूस निकाला गया, जो मुख्यालय से होकर एचईसी गोल चक्कर होते हुए धुर्वा बस स्टैंड तक गया, जहां सभा हुई। मौके पर वार्ड 37 की पूर्व पार्षद चंदा देवी ने कर्मियों को 5000 रु. की सहयोग राशि दी।

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...