एचईसी का मर्जर नहीं, भेल करेगी आधुनिकीकरण

रांची: एचईसी कर्मियों के लिए एक बाड़ी खबर है। एचईसी का मर्जर नहीं होगा, बल्कि इसका पुनरुद्धार किया जायेग। भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने एचईसी के आधुनिकीकरण और  कायाकल्प करने की दिशा में हरी झंडी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में हटिया विधायक नवीन जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ हुई अहम बैठक में यह स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि एचईसी का पुनरुद्धार होगा।

इसके आधुनिकीकरण की दिशा में भारी उद्योग मंत्रालय काम करेगा। एचईसी के भविष्य के लिए भेल बेहतर कार्ययोजना बनाएगी। इसे लेकर उद्योग मंत्रालय दृढसंकल्प है।

एचईसी की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा वर्कऑर्डर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पूरी स्थिति पर स्टडी के लिए भेल की एक टीम रांची भेजी गई है।

वार्ता के दौरान उद्योग मंत्री ने आश्वस्त किया कि भेल की टीम एचईसी में सर्वेक्षण आदि कार्य कर उपक्रम की बेहतरी के लिए सकारत्मक कदम उठाएगी।

इससे पहले नवीन जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि एचईसी की वर्तमान हालत बेहद गंभीर है। लगातार 33 दिनों से यहां कार्यरत मजदूर- कर्मी हड़ताल पर हैं। 22 माह से मजदूरों वेतन भुगतान नहीं हुआ है। मंत्रालय अविलंब ध्यान दे। बाउरी ने एचईसी कर्मियों की उचित मांगों से मंत्री को विस्तार से अवगत करवाया।

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...