रांची: 18 माह के वेतन भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर एचईसी प्रबंधन से वार्त विफल होने के बाद दूसरे दिन भी एचईसी मुख्याल के समक्ष एचईसी मार्चा जनसंघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन जारी है।
कामगारों ने वहीं खिचड़ी बनाकर खाई और आंदोलन पर डटे रहे। इस बीच प्रबंधन ने मजदूर समिति के सदस्यों को 11 बजे वार्ता के लिए बुलाया।
इसमें समिति के सदस्यों ने प्रबंधन को केंद्र सरकार के समक्ष, मजदूर आंदोलन की जानकारी देने का आग्रह किया। कहा गया कि हाईपावर कमेटी गठित कर मोर्चा के तमाम सवालों ५ का जवाब अविलंब दिया जाए। इस पर प्रबंधन का टाल-मटोल रवैया ही रहा।
उधर, एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति के दूसरे दिन के प्रदर्शन में मजदूर कर्मियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रबंधन को दो टूक जवाब दिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन से हुई वार्ता में डायरेक्टर पर्सनल, डायरेक्टर प्रोडक्शन, दीपक दुबे, प्रशांत कुमार और समिति की ओर से लीलाधर सिंह, गिरीश चौहान, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

















